भाजपा का संगठन अपनी विचारधारा और कार्य पद्धति से दुनिया में सर्वोत्तम:राजेन्द्र पाण्डेय
भाजपा कार्यकर्ता संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे:विधायक शिवनारायण
प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओ का हो रहा नैतिक और बौद्धिक विकास:आशुतोष अग्रवाल
उमरिया।। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के अंतर्गत मंडल चंदिया और मंडल बिलासपुर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हो गया है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान को आठ सत्रों में बांटा गया था। पहले दिन 7 सत्रों का कार्यक्रम संपन्न कराया गया, जिसमें विभिन्न सत्रों में अलग-अलग वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र पांडे, विधायक शिवनारायण सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश पयासी, पूर्व अध्यक्ष मनीष सिंह,जिला उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुमित गौतम वरिष्ठ नेता रामनारायण पयासी, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा,वरिष्ठ नेता अशोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष और चंदिया मंडल प्रभारी धनुषधारी सिंह, महामंत्री दीपक छतवानी,मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी ने अपने विचार व्यक्त किये। दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान में उपस्थित हुए सभी अतिथि गण ऑन और चंदिया मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का पंजीयन कराया गया इसके बाद प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण महाभियान को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी श्री राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस नाते हम सभी कार्यकर्ताओं की समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेवारी भी बड़ी बनती है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व एवं कला कौशल को निखारने का साधन है। हमारा संगठन, कार्यकर्ता, हमारी विचारधारा और हमारी कार्य पद्धति दुनिया के अन्य राजनीतिक दलों से हमें अलग रखती है।
हम भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की संकल्पना पर कार्य करते हैं। भाजपा ही आगे आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व करते हुए मानव जीवन की अद्भुत संकल्पना की राह दिखाएगा।
बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने व्यक्तिगत हितों को त्याग कर राष्ट्रीय हितो के मद्देनजर भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी संगठन के द्वारा हम सभी को जो भी जिम्मेदारियों दी गई है उसका निष्ठापूर्वक निर्वाण करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें।
जिले के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश पयासी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीति और नीति से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर कार्यशाला की गई थी जिसमें जाने का मौका मिला था। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का नैतिक और बौद्धिक विकास तो होता ही है,साथ ही विचारधारा और कार्यशैली का भी ज्ञान प्राप्त होता है। श्री पयासी ने बताया कि भाजपा के गठन के बाद प्रारंभ में भाजपा के मात्र 2 मेम्बर संसद में पहुंचते थे, लेकिन आज वह समय है जब भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में विराजमान है। भाजपा पार्टी का निर्माण सरकार बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानवाद की सोच से भारत माता को परम वैभव को शिखर पर ले जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से प्रशिक्षण महा अभियान का नाम रखने से दीनदयाल जी के व्यक्तित्व की तस्वीर दिखाई देती है और उनके जीवन चरित्र और एकात्मक मानव वाद के दर्शन का बोध होता है। आज हमारा कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अनुशासित रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के दम और उनके त्याग तपस्या बलिदान के कारण भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी,चंद्रप्रकाश द्विवेदी,भरत अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल,चंदिया मंडल और बिलासपुर मंडल के पदाधिकारी, बूथ के अध्यक्ष-पदाधिकारी सहित बीएलए 2 और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



