दैनिक समाज जागरण, संवाददाता
चांडिल: ईद-उल-फितर के मौके पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र शनिवार को पूरी तरह से जश्न में डूबा नजर आया। इलाके की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी।
चांडिल की मुख्य मस्जिद के साथ-साथ नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी और सिंदूरपुर, कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह स्थित नूरी मस्जिद, चौड़ा की बड़ी मस्जिद, नीचे टोला और ऊपर टोला की मस्जिदों के अलावा ईचागढ़ प्रखंड के गोरांगकोचा और आमडा में भी बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे।
ईद को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और आपसी मनमुटाव भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया। घरों में सेवइयां, लच्छा समेत कई तरह के पकवान बनाए गए, वहीं मेहमानों के आने-जाने से पूरे दिन रौनक बनी रही।
तिरुलडीह की नूरी मस्जिद में पेशे इमाम हाफिज इस्लामउद्दीन ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सामूहिक रूप से क्षेत्र की खुशहाली और देश में अमन-शांति के लिए विशेष दुआ की गई।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए थे। कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ सह प्रभारी सीओ राजश्री ललिता बाखला ने तिरुलडीह और चौड़ा क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



