google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में भाजपा का विधानसभा स्तरीय हुई बैठक

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत मछुआ गांव स्थित पीएनके कॉलेज परिसर में शुक्रवार को भाजपा के पटना ग्रामीण जिला के मसौढ़ी विधानसभा एवं पालीगंज विधानसभा की सामूहिक संगठनात्मक बैठक किया गया।
बैठक के दौरान आगामी 9 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आगमन पर बापू सभागार पटना में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने हेतु भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।


इस तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय सह प्रभारी धनराज शर्मा, पटना जिला प्रभारी संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी कुमुद रंजन, ब्रजेश कुमार, नीरज कुमार, लंकेश कुमार, आशा किरण, विधान सभा संयोजक नारायण कुमार, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार उर्फ सिंधु, अभिमन्यु कुशवाहा, उतम कुमार, लवकुश शर्मा, शाहीजी, कुंदन कुमार सहित सभी मंडल मोर्चा अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)