वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
11 मई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख महादेव चौधरी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी 16 एवं 17 मई 2026 को प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर रणनीति तय की गई।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन हेतु प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इसी क्रम में संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें जिला महामंत्री कौशल झा को समिति का प्रमुख तथा जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू को सह-प्रमुख बनाया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
बैठक में शिशिर कुमार दास, अजीत दास, मनीष सिन्हा, संजय उपाध्याय, राकेश गुप्ता, सुबोध माहेश्वरी, शिव नारायण यादव, राजेश गुप्ता, गौतम चंद्रवंशी, प्रो. मीना कुमारी, सोनी देवी, लखवीर कौर, अशोक गुप्ता एवं पुष्पांजलि देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



