भूतनाथ खेल मैदान, पटेगना में वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित किया गया सम्मान समारोह
पटेगना/डा. रूद्र किंकर।
अररिया प्रखंड के भूतनाथ खेल मैदान, पटेगना में वीर बाल दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ झा, अधिवक्ता सुशील झा, आशुतोष झा राहुल और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
समारोह में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पटेगना भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में अभिलाष ठाकुर को माला पहनाकर और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही, मदनपुर मंडल के अध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार सिंह को भी दायित्व सौंपा गया। यह आयोजन भाजपा परिवार की एकता और समर्पण को दर्शाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष और नव निर्वाचित मंडल डेलिगेट्स राजू कुमार शाह उर्फ बमबम शाह ने की, जबकि मंच संचालन किस्मत खाबसपुर पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश राज, जिला प्रवक्ता राहुल झा और अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य संगठन को मजबूती देना, भाजपा के कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना और लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने पार्टी के मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को आगे बढ़ाने की कृतसंकल्प व्यक्त की।
समारोह में भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व मुखिया ममताज अंसारी, सरपंच सरजी लाल सादा, सुशील झा, सत्यम राय, बालकृष्ण झा, दिलीप झा, श्रवन मिश्रा, नरेश मिश्र, बटेश मिश्र, पंचानन्द मिश्र, सुभाष मिश्र, गंगा ठाकुर, देवेंद्र विश्वास शामिल थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पार्टी के कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



