google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महामंत्री हरि ओम शर्मा ने निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

फारूक अंसारी दैनिक समाज जागरण

धामपुर। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं जिला बिजनौर के प्रभारी हरिओम शर्मा ने समर्थकों के साथ धामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और लगभग 15 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नए भवन का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान देखा गया कि नए भवन की नींव की मिट्टी अपनी जगह से खिसक गई है। इसकी वजह से दीवार को भी रोकने के लिए पिलर पर डाले जा रहा भीम मे लचक है। जिसको लेकर हरिओम शर्मा ने ठेकेदार के समक्ष नाराजगी व्यक्ति की है तथा इसे शीघ्र ही दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए। इसके बाद धामपुर रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द के दुकानदारों से भी संपर्क अभियान के तहत भाजपा की नीतियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर नगीना लोक सभा संयोजक महेंद्र धनौरिया जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बॉर्बी जिला मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल नगर निकाय संयोजक राकेश चौधरी भूपेंद्र सैनी धर्मेंद्र सैनी राजकुमार सैनी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राघव शरण गोयल भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत डॉक्टर दीपक सौरभ सिंह पार्थ नागेश्वर दयाल गहलोत शेखर अग्रवाल जितेंद्र गोयल अनिल शर्मा शिक्षाविद डीएस चौहान ललित सैनी बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)