समाज जागरण
अयोध्या।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जी जान से जुटी है।भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है, राजनीति हमारा व्यापार नहीं है बल्कि गरीबों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। ये बातें जनपद पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वे यहां हाइवे पर स्थित एक होटल के मैदान में आयोजित बीकापुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए।
इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवाद, परिवारवाद व वंशवाद की पार्टियां हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 के पहले देश मे बम फटते थे, लूट खसोट होती थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, लेकिन अब बम नहीं फटता, अब कोई भूखा नहीं मरता है।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी, लेकिन आज आधी रात में भी कोई अयोध्या से लखनऊ व हरिद्वार जा सकता है। आज लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



