google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो वाहनों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोग घायल

समाज जागरण
अयोध्या।
जनपद अयोध्या में कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे बाजार के परोमा के पास विपरीत दिशा से आ रही वरुणा कार और स्कॉर्पियो में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई,दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया।जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार न होने पर गहन जिला अस्पताल भेजा दिया गया।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे अयोध्या से सुल्तानपुर की तरफ जा रही वरुणा कार और सुल्तानपुर से अयोध्या की तरफ जा रही स्पार्किंयो अयोध्या इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र परोमा के पास आपस में टकरा गई जिससे वरुणा कार पर सवार जगन्नाथ महतो उम्र 45पुत्र शशिभूषण निवासी टाटानगर झारखंड तथा स्पार्किंयो कार पर सवार बारात से वापस लौट रहे जितेंद्र तिवारी( 30) पुत्र रामकृपाल निवासी मरुईसहाय सिंह , प्रिंस प्रताप सिंह उम्र 25 पुत्र शिव बहादुर सिंह निवासी कोछा, स्वामीनाथ पांडे उम्र 69 पुत्र जगत नारायण निवासी कोमिया पट्टी न्यू नगर सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)