भुनेश्वर कुमार महातो ,संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / ऊपरघाट : नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत अंतर्गत बनकटवा गांव में जरूरत मंद लोगों के बीच संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल व वार्ड सदस्य प्रदीप महतो ने कंबल का वितरण किया । वही संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने वितरण कर कहा कि क्षेत्र में बढ़ी शीतलहर और कनकनी के मद्देनजर देख कंबल का वितरण किया गया है।
ताकि ठंड से जरूरत मंद लोगों को राहत मिल सके। वहीं कंबल प्राप्त करने वाले बुधनी देवी, सहदेव महतो , नियामत मियां, विष्णु महतो, बेगम बीबी, अमृत महतो, रतनी देवी, रुकवा देवी, प्यासी देवी को मिलते ही चेहरे में खुशी दिखी। मौके पर संतोष अग्रवाल,दीपक मंडल, बालेश्वर महतो, उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



