google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गया है

आरजेडीचतरा जिला प्रवास करेंगे आरजेडी नेता सुनील साहू

भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / ऊपरघाट : आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह टीएसफोर झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष योधन नायक ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू 10 से 14 जनवरी तक चतरा जिला प्रवास करेंगे। 10 जनवरी को टीएसफोर चतरा जिला की बैठक में उपस्थित होंगे और संगठन का विस्तार करेंगे ! 11 जनवरी को आरजेडी झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता समागम सह वनभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे !

12 , 13 और 14 जनवरी को गाँव-गाँव जाकर जनसम्पर्क अभियान में शामिल रहेंगे। उक्त सभी कार्यक्रम में आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव सह टीएसफोर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही , आरजेडी चतरा जिला के प्रवक्ता मुरारी साव , आरजेडी व्यवसाय प्रकोष्ठ चतरा के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू शामिल रहेंगे ! श्री साहू ने यह भी बताया कि मुख्य रूप से नगर पंचायत चुनाव से सम्बंधित चर्चाएं की जाएगी साथ ही आरजेडी झारखंड के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव जी के आमंत्रण पर 15 जनवरी को कोडरमा के कार्यक्रम में साथ रहेंगे और 16 जनवरी को जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा के द्वारा आयोजित आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ रामगढ़ जिला की बैठक में शामिल होंगे तथा संगठन का विस्तार करेंगे !


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)