google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गाय माता धाम खोडेला में 2 जनवरी को आदिवासियों में बंटेगा कंबल, होगा भंडारा

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं गाय माता धाम समिति की ओर से किया गया है आयोजन

शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा नशा मुक्ति के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

सोनभद्र। गाय माता धाम खोडेला में 2 जनवरी शुक्रवार को आदिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा भजन कीर्तन के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। यह आयोजन भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट और गाय माता धाम सेवा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से नशा मुक्ति के लिए आदिवासियों को जागरूक किया जाएगा।
भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र खोडेला में गाय माता धाम है। 2 जनवरी शुक्रवार को मुख्य अतिथि डीएम बद्रीनाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक बर्मा के कर कमलों से आदिवासियों में कंबल वितरण की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद मौके पर भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षकगण राजा विजयगढ़ चंद्र विक्रम पदम शरण साह एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक, त्यागी बाबा, समाजसेवी बिरजू दास, शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष अजय सिंह, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, विमला देवी, प्रबंधक भरत सिंह व मनोज केसरी के जरिए भी कंबल वितरण किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि भजन कीर्तन के साथ ही विशाल भंडारा भी चलेगा। इसके अलावा शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के संरक्षक एवं रसड़ा बलिया विधायक उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी हरीश अग्रवाल का विशेष योगदान है। भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने का आग्रह किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)