10 किसानों को किया गया सम्मानित
समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आज खंड स्तरीय कृषि गोष्ठी मेले का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि रामाशंकर सिंह पटेल ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि राम शंकर सिंह पटेल ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अनेकों प्रकार के लाभ दे रही है बे मौसम बारिश से हुए नुकसान का जल्द ही किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा इसके अलावा उन्होंने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है किसानों को इसका लाभ भी मिलने लगा है उन्होंने कहा कि लगभग 12 वर्ष पहले किसानों को धान का समर्थन मूल्य कम मिलता था। लेकिन आज के समय में किसानों को इसका दो गुना लाभ मिल रहा है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपए मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है और किसान को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का भी लाभ मिल रहा है किसान फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द कर लें इस समय जनपद में लगभग 56 प्रतिशत के लगभग किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा लिया है और इसी के आधार पर किसानों को आने वाले समय में खाद बीज भी उपलब्ध होगा। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर श्रीराम सिंह ने कहा कि किसानों को बीज शोधन करके ही खेतों में डालना चाहिए जिससे सौ प्रतिशत बीजों का अंकुरण होगा और किसानों को इसका लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को मिट्टी की जांच भी करनी चाहिए। किसी वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सिंह ने कहा कि किसान अपने घरों में गाय का पालन जरूर करें। गाय का मूत्र बहुत ही उपयुक्त होता है और उसका गोबर भी काफी लाभदायक होता है।किसानों को अपने खेतों में गाय मूत्र के अलावा गोबर का छिड़काव करना चाहिए जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ जाए और किसानों को डीएपी यूरिया का भी विकल्प मिल जाए।उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती की और आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसान धान गेहूं के अलावा अन्य फसलों का भी प्रयोग की खेती करें जिससे मशरूम स्ट्रॉबेरी ड्रैगन फ्रूट जिसे किसानों को अच्छा लाभ और मुनाफा होगा। इसके अलावा लगभग 10 किसानों को भी सम्मानित किया गया जिसमें पांच महिला और पांच पुरुष किसानों को मड़िहान विधायक राम शंकर सिंह पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया। किसान महिला तारा देवी ने कहा कि गेहूं बोने के 21 दिन के बाद खेतों में पानी डाला जाए। किशन सुनील कुमार ने कहा कि बीज शोधन करके ही खेतों में डालें जिससे अंकुरण अच्छा मिले। राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मड़िहान तहसील क्षेत्र में जल्द ही टोमेटो केचप की फैक्ट्री का उद्घाटन होने वाला है उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान टमाटर मिर्च कद्दू के अलावा और अन्य खेती करें जिससे किसानों को अधिक उपज और मुनाफा लाभ मिले।उन्होंने कहा कि यहां का टमाटर ज्यादा फेमस होने के नाते किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। जिसके चलते टमाटर की फैक्ट्री लगाई गई है और इससे किसानों को कम मुनाफे में अच्छा लाभ मिलेगा। जिसे टमाटर का किसानों को आर्थिक नुकसान खेतों में पड़ा होने के नाते उठाना पड़ रहा था टोमेटो केचप की फैक्ट्री खुली जाने से इसे किसानों को लाभ मिलेगा। संचालक कृषि अधिकारी राजगढ़ संतोष कुमार कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का समापन खंड विकास अधिकारी राजगढ़ वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने किया। जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल। इस मौके पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह राजगढ़ ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष इंस पटेल, रामबली सिंह,सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुनीता पटेल, सुजीत केसरी, प्रगतिशील किसान माया शंकर सिंह, सीताराम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, भोला सिंह और किसान रहे रहे।



