अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र,9 दिसंबर। समाजसेवी संस्था जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र निरंतर समाज सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजसेवी सस्था ने
गांव रावगढ़ के सरकारी स्कूल में छात्रों को जूते एवं जुराब वितरित की। विद्यालय इंचार्ज विजय पाल
ने संस्था के प्रधान दलबीर मलिक, महासचिव मास्टर बलदेव सिंह सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, संरक्षक डी आर भटनागर, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल कपूर, शिव किरमच , सचिव कुलदीप सिंह सैनी का स्कूल में पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र के दलबीर मलिक ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय की मदद करना बहुत ही पुण्यात्मक कार्य होता है इसलिए प्रत्येक समर्थ व्यक्ति को चाहिए कि वह सर्दी के मौसम में जरूरतमं एवं असहाय की मदद अवश्य करे। संस्था के महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी ने कहा कि छात्र शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी जरूर ग्रहण करें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि ज्यादा फोन देखना छात्रों के लिए हानीकारक है।
संस्कारित बनने के लिए महापुरुषों की जीवनिया पढ़ें।
संस्था के संरक्षक डी आर भटनागर एवं सलाहकार राजकुमार वालिया ने छात्रों को जागृत करते हुए कहा की कभी झूठ न बोलें और नशे से दूर रहें तथा पढ़ाई की ओर ध्यान दें। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल कपूर व धर्म सिंह जोगनाखेड़ा ने कहा कि सभी छात्र गुरुजनों एवं माता-पिता की आज्ञा का पालन गंभीरता से करें। सचिव कुलदीप सिंह सैनी व प्रैस सचिव शिव किरमच ने कहा कि सभी छात्र स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अंग बनाएं और अच्छी आदतों को ग्रहण करें। इस अवसर पर सुरजीत सिंह राणा, रविन्द्र, श्रीमती नेहा स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



