google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चांडिल : पुलिस ने फायरिंग कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी NH-33 स्थित होटल टाटा हायवे के पास 20 नवंबर 2025 को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चांडिल थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 20 नवंबर की शाम कुछ अपराधियों द्वारा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम व पता
1. मोहम्मद शहाबाज आलम, उम्र 20 वर्ष, पिता – मंसुर आलम, पता – ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो रोड न०- 05 थाना-आज़ादनगर, पूर्वी सिंहभूम ।
2. मोहम्मद शाहिद रज़ा , उम्र 19 वर्ष, पिता – मोहम्मद साजीत हुसैन, पता – ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड न०-15 थाना आजादनगर, पूर्वी सिंहभूम ।
3. मोहम्मद फैजान आलम उर्फ़ मट्ठा , उम्र 20 वर्ष, पिता – मोहम्मद अख़्तर हुसैन, पता – मानगो जवाहरनगर रोड न० – 13 ए , थाना-मानगो पूर्वी सिंहभूम।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन विरूवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक, कई सिपाही व चांडिल थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)