google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेलकूद 2022-23 आयोजित


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह

एमएमके जी हाई स्कूल के खेल मैदान में 2022-23 के प्रखंड स्तरीय दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें प्रोन्नत मध्य विद्यालय नावाडीह (अनु. जा. ) ने 100 मीटर दौड में वर्ग षष्ठ का विकास कुमार प्रथम स्थान पर।200 मीटर दौड में बालक वर्ग से वर्ग अष्टम का संतोष कुमार द्वितीय स्थान पर एवं बालिका वर्ग से वर्ग अष्टम की अंजू कुमारी प्रथम स्थान पर।ऊंची कूद में बालिका वर्ग में ममता बेसरा प्रथम स्थान पर।

100 मीटर दौड में बालिका वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम स्थान पर और गोला फेंक में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर पूजा कुमारी।क्रिकेट मैच में BANK के साथ मुकाबले में विजयी होकर कुल सात प्रतिस्पर्धा में से छह में प्रथम स्थान और एक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर कन्या मध्य विद्यालय चांदन की दक्ष प्रतियोगिता में बालक वर्ग के शॉट पुट प्रतियोगिता एवं बालिका वर्ग के दलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं कबड्डी के दलीय प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं को चयनित किया गया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुल विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अलावा कन्या मध्य विद्यालय चांदन के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार, पंकज कुमार पिंकू, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर आदि गणमान्य लोग के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)