दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो/रिपोर्ट
बांका/कटोरिया: थाना क्षेत्र के कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग स्थित जमुआ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध थाना क्षेत्र के सुपाहा गांव के किशुन दास के रूप पहचान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध कटोरिया बाजार से साइकिल द्वारा वापस अपने घर सुपाहा लौट रहा था। इसी दौरान कटोरिया की ओर से अनियंत्रित ट्रक ने जमुआ मोड़ के समीप साइकिल सवार वृद्ध को पीछे से धक्का मार दिया।
जिससे वृद्ध गिर कर ट्रक पहिए में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर कटोरिया के पुर्व जिला पार्षद बिक्रम सिंह एवं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज कर उसे बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर के कर दिया । इधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाही की जा रही है। बताया जा रहा है जख्मी वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है।जिसे लेकर जख्मी के परिजनों में कोतूहल मचा हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



