google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेलो झारखंड के तहत कुचाई खरसावां में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बढ़ाने वाले विद्यार्थियों के लिए खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।ताकि बच्चों अपने प्रतिभा दिखा सके। वहीं झारखंड सरकार शिक्षा विभाग की ओर से खरसावां कुचाई में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव बीइईओ नवल किशोर सिंह मुखिया सुनीता तापे मो दिलदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया मौके पर बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल कर कैसे आगे बढ़ सकें साथ ही बच्चों की पठन-पाठन के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है।इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जिला स्तर में अपना परचम लहराने का मौका मिलेगा। वहीं विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंह देव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा का पूरा कोशिश है। कि झारखंड प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा सामने आए और उन प्रतिभा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपना प्रतिभा दिखाने का मौका मिले कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी मुखिया सुनीता तापे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह मो दिलदार मजीद खान आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)