दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार) 18 सितंबर 2024 बुधवार को नबीनगर के प्रखंड सभागार भवन मे कला संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन,औरंगाबाद के सौजन्य से युवा महोत्सव का आयोजन समारोह पूर्वक अयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, बीईओ राजनारायण राय,सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार, पी ओ मनरेगा विजय कुमार परमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।वहीं मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों की उम्र सीमा 15 वर्ष से 29 वर्ष रखा गया है।वहीं कार्यक्रम मे समूह गायन,समूह लोक नृत्य, एकांकी नाटक,शास्त्रीय नृत्य एकल,शास्त्रीय गायन एकल,शास्त्रीय वादन एकल,तबला, बांसुरी , गिटार, मृदगम्म,हारमोनियम एकल,लोकगाथा गायन एकल ,सुगम संगीत,वायलिन वादन,सारंगी वादन, सरोद वादन, धुपद धमाड़,हस्तकला,छायाचित्र इत्यादि विषय निर्धारित किया गया है। मौके पर अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागीयों का मनोबल बढ़ाया।अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी 24और 25 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी,श्रीकांत कुमार,गौरव कुमार वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



