राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के कोनारडेम में सीएसआर और आरोग्यं हॉस्पिटल के सहयोग से रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन।शिविर का उद्घाटन डीवीसी कोनार डैम के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह के द्वारा फीता काटकर और द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। परियोजना प्रमुख ने इस मौके पर रक्त दान के महत्व को बताया तथा रक्त दान करने से हमारे को शरीर को बहुत सी बीमारियों से निजात मिलता है।

डॉक्टर बी एन मंडल ने बताया कि उच्च रक्त छाप और दिल की बीमारियों के होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष से ज्यादा इस वर्ष 31 रक्तदान वीर इस शिविर में शामिल हुए। हर वर्ष रक्त वीरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रक्तवीरों में असैनिक विभाग के रबी रंजन प्रसाद, पर्यावरण रक्षक सुरेश राम, राकेश, भरत महतो, राजेश्वर, विवेक, अमन टोप्पो, दीनानाथ, सतेंद्र, टेकलाल महतो (सीएसआर कर्मी), कई ग्रामीण, होमगार्ड और कर्मचारी शामिल हुए। सभी रक्तवीरों को एनर्जी ड्रिंक,स्वीट्स पैकेट्स, सर्टिफिकेट और कॉटन बैग दिए गए।आरोग्यं हॉस्पिटल से ब्लड बैंक मैनेजर नदीम, ओम प्रकाश सिंह टेक्निकल सुपरवाइजर, काउंसलर किरण, चंदन कुमार, राज कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



