आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। गुजरात के अहमदाबाद में हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार की शाम नर सेवा नारायण सेवा कार्यालय, चोपन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें और सभी को इस दुःख की घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, नवलकिशोर चौबे, दया सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, रजनीकांत सिंह, जीतू सिंह, बृजेश सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, अधिवक्ता अमित सिंह, मनोज चौबे, रोहित बिंद, सत्यप्रकाश तिवारी, नजमुद्दीन इदरीशी, रामनरेश चौधरी, नरेश यादव, शमशेर अली, महेंद्र निषाद, विनित शर्मा, सद्दाम कुरैशी, विकास सिंह छोटकू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



