google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अर्जुन नगर में दो वृद्ध महिलाओं के शव मिलने से मचा हड़कंप

आगरा। अर्जुन नगर इलाके में एक मकान के अंदर दो वृद्ध महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताते चलें कि शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में एक मकान में दो वृद्ध महिलाएं रह रही थी। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि दोनों महिलाएं जिस कमरे में रह रही थी उसका दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

घर का में गेट और कमरे का दरवाजा दोनों अंदर से बंद थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पुलिस के होश उड़ गए। कमरे में दो वृद्ध महिलाओं के शव पड़े हुए थे। एक वृद्ध महिला बेड पर मृत पड़ी हुई थी जो पूरी तरह से निर्वस्त्र थी तो दूसरी सोफे पर मृत पड़ी हुई थी। इस सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज राय भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फिर ने कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया

20 साल से रह रही थी किराए पर

इस मामले को लेकर जब पड़ोसियों से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि लगभग 20 सालों से यही किराए पर रह रही हैं। दोनों बहने हैं किसी से ज्यादा बात नहीं करती। इसमें से एक महिला लगातार परचून की दुकान पर सामान खरीदने के लिए निकलती थी लेकिन इस दौरान भी वह महिला किसी से बात नहीं करती थी। उनमें से एक बहन तो सरकारी नर्स के पद से सेवानिवृत थी। इस घटना की सूचना उनके रिश्तेदारों को दी गई है।

हफ्ते भर पुराना बताये जा रहा है शव

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं की मौत करीब हफ़्ते भर पहले हो चुकी है। इस भीषण गर्मी के कारण दोनों महिलाओं की शव भी खराब हो गए थे। एक युवक ने बताया कि एक की डेड बॉडी भी भीषण गर्मी के चलते फट गई थी। शवों की दुर्दशा हो जाने के कारण पुलिस को भी उनके शब्दों को पोस्टमार्टम गृह भिजवाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

एक महिला का शव मिला निर्वस्त्र

महिलाओं के शव उठाने वाले एक युवक ने बताया कि अंदर का नजारा बेहद भयानक था। भीषण गर्मी में शव खराब हो गए थे उनमें से बदबू आ रही थी। उसने बताया कि एक महिला निर्वस्त्र बेड पर मृत पड़ी हुई थी उसके शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था तो दूसरी महिला सोफे पर अमृत पाई गई। उसके शरीर पर कपड़े थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में दो महिलाओं का शव बरामद किया है, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस यहां पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही जाँच में पता चलेगा कि मौत की वजह क्या रही। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति इसी घर में नीचे रहते थे, वह किसी काम से बाहर गए थे जब लौटे तो उन्हें ऊपर से दुर्गंध आ रही थीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)