समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिला के पालीगंज थाना अंतर्गत पीपरदाहा गांव के पास नहर से एक अधेड़ का शव तैरता हुआ मंगकवार को मिला है।
जानकारी के अनुसार पटना जिला के पालीगंज थाना अंतर्गत पीपरदाहा गांव के पास नहर में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक तैरता हुआ अधेड़ ब्यक्ति का शव देखा। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। वही शव को ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान पीपरदाहा गांव निवासी सम्पत दास के 55 वर्षीय पुत्र बिनोद कुमार के रूप में हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को पालीगंज स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
इस सम्बंध ने परिजनों ने बताया कि मृतक बिनोद कुमार सोमवार को खेत भूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब बिनोद कुमार देर शाम तक घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। लेकिन बिनोद का कोई आता पता नही चल पाया। जबकि मंगलवार की शुबह बिनोद का शव नदी से बरामद हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



