समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ अनुमंडल सह थाना क्षेत्र के इंग्लिश महमदपुर गांव के पास नहर किनारे गड्ढे से सोमवार को एक अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार पालीगंज थाना क्षेत्र के इंग्लिश महमदपुर गांव के ग्रामीणों की नजर सोमवार को गांव के समीप नहर किनारे गढ्ढे में तैरती हुई 35 वर्षीय शव पर पड़ी। जिसकी सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पालीगंज पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस ने शव को गढ्ढे से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। जहां से शव की पहचान नही होने पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया।
इस सम्बंध में पालीगंज पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स अस्पताल भेजा गया है। वही शव की पहचान नही हुई है। मामले की जांच किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



