दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 जून 2024 औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा बाजार के एक होटल मे कार्यरत युवक सोनू कुमार का शव कोयल नदी से 24 घंटे बाद बरामद किया गया। गौरतलब है कि युवक मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीमचूल्हा शिव मंदिर के समीप अपने दोस्तों के संग शनिवार को कोयल नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान युवक गहरे पानी में डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों द्वारा शनिवार को लगातार प्रयास के बावजूद नदी से शव नहीं मिल सका था। मामले में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया था लेकिन टीम के पहुंचने के पूर्व ही शव को रविवार को लगभग एक बजे दिन मे पानी के ऊपर देखा गया। जिसके बाद नदी से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



