google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हलिया माइनर में बोलोरो वाहन पलटने से बोलोरो चालक की हुई मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दैनिक समाज जागरण
संवाददाता हलिया (मीरजापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के अदवा नहर के हलिया माइनर में बुधवार की देर रात्रि में अनियंत्रित होकर बोलोरो वाहन माइनर में पलटने से बोलोरो वाहन के नीचे दबने से बोलोरो वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी सुबह से माइनर की ओर गये ग्रामीणों ने माइनर में बोलोरो वाहन को पलटा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दिया मौके पऱ पहुंची पुलिस ने बोलोरो वाहन चालक के शव को बाहर निकालकर चालक के परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुचे परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने बोलोरो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ग्राम पंचायत के महादेव बस्ती निवासी राम अचल मौर्य का 22 वर्षीय पुत्र बासु मौर्य बुधवार की रात्रि में अपने बोलोरो वाहन से कही जा रहा था घर से करीब एक किलोमीटर दूर पंहुचा था की बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर अदवा नहर के हलिया माइनर में पलट गयी जिससे बोलोरो वाहन के नीचे दबकर बोलोरो वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी सुबह से माइनर में बोलोरो वाहन को पलटा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुचे उपनिरीक्षक श्याम लाल व कन्हैया राय ने बोलोरो वाहन चालक के शव को माइनर से बाहर निकलवाकर चालक के परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने बोलोरो वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया बोलोरो वाहन चालक दो भाई में छोटा था और अविवाहित था मृत बोलोरो वाहन के चालक के पिता खेती किसानी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया की अदवा नदी के हलिया माइनरे बोलोरो वाहन के पलटने से बोलोरो वाहन चालक की बोलोरो वाहन के नीचे दबने से मौत हो गयी है बोलोरो वाहन चालक के परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)