“पिंकी भैया और वरिष्ठ अभिनेता प्रताप वर्मा का बड़ा खुलासा: बॉलीवुड के अंदरूनी सच पर चौंकाने वाली बातचीत”
विशेष रिपोट: रविंद्र आर्य
उत्तर प्रदेश / गाजियाबाद
भारतीय फिल्म उद्योग में बीते कुछ वर्षों से एक गंभीर और व्यापक बहस लगातार तेज होती जा रही है कि क्या सिनेमा और वेब सीरीज के माध्यम से देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को विकृत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। अनेक सामाजिक संगठनों और विचारकों का आरोप है कि फिल्मों में हिंदू परंपराओं, देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं को या तो उपहास का विषय बनाया जा रहा है या फिर उन्हें नकारात्मक संदर्भों में चित्रित किया जा रहा है, घुसखोर पण्डित, चिरैया, माय नेम इज खान, पी के फिल्मे जिससे समाज में असंतोष और आक्रोश का वातावरण बनता जा रहा है।
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर भी देश के कई हिस्सों में अच्छा खासा विरोध देखने को मिला, जिसमें यह आरोप भी लगाया गया कि फिल्म के माध्यम से एक विशेष धार्मिक वर्ग की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। वहीं दूसरी ओर दा केरला स्टोरी , दा कश्मीर फाइल्स और उदयपुर फाइल्स जैसी फिल्मों को लेकर भी समाज में दो धड़े स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं—एक पक्ष इन्हें वास्तविक घटनाओं पर आधारित सत्य की प्रस्तुति मानता है, जबकि दूसरा पक्ष इन्हें एक विशेष विचारधारा से प्रेरित प्रोपेगेंडा बताता है। यह विभाजन इस बात का संकेत है कि आज का सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया, बल्कि यह वैचारिक संघर्ष और नैरेटिव निर्माण का प्रमुख माध्यम बन चुका है।
इन्हीं ज्वलंत मुद्दों पर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया और बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता प्रताप वर्मा के साथ हुई विशेष मीडिया इंटरव्यू की बातचीत में कई चौंकाने वाले पहलुओं को उजागर किया गया। मीडिया के समक्ष दिए गए उनके इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि खान सिनेमा का समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी, पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि फिल्मों और वेब सीरीज में एकतरफा, भ्रामक या सांस्कृतिक रूप से असंतुलित नैरेटिव प्रस्तुत किया जाता है, तो यह युवाओं की सोच, दृष्टिकोण और सामाजिक व्यवहार को प्रभावित कर सकता है।
बातचीत के दौरान यह भी गंभीर आरोप लगाए गए कि कई संवेदनशील घटनाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रस्तुत किया जाता है। उदाहरण के तौर पर वॉलीवुड खान कंपनी की शिकार अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मृत्यु के मामले को लेकर यह कहा गया कि उसे आत्महत्या के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि अनेक लोगों को इसमें कई अनुत्तरित प्रश्न दिखाई देते हैं की वह लव जिहाद की शिकार हुई थी, इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि बीते वर्षों में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों की असामान्य परिस्थितियों में मृत्यु हुई है, जिन पर गहन और पारदर्शी जांच की आवश्यकता महसूस की जाती रही है, लेकिन वे मामले धीरे-धीरे दबा दिए गए।
चर्चा में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेब सीरीज में आतंकवाद या उग्रवाद से जुड़े पात्रों को नरम और सहानुभूतिपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिससे दर्शकों के मन में उनके प्रति सहानुभूति उत्पन्न हो सकती है। लेफ्ट विंग द्वारा वहीं नक्सलवाद जैसे विषयों पर भी कथित रूप से बदलते नैरेटिव के साथ नई-नई कहानियां प्रस्तुत की जा रही हैं।
यह भी आरोप लगाया गया कि “चिरैया” जैसी वेब सीरीज के माध्यम से सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार किया जा रहा है, जबकि विवाहेतर संबंधों को सामान्य और स्वीकार्य रूप में दिखाया जाना समाज के नैतिक मूल्यों के लिए चिंताजनक प्रवृत्ति बताया गया।
महाकाली वाहिनी जैसे संगठनों द्वारा इस प्रकार के कंटेंट का विरोध भी दर्ज कराया गया था। बातचीत में यह भी कहा गया कि फिल्मों में “तिलक, तराजू, तलवार” जैसे प्रतीकों को अक्सर अपराध, हिंसा और नकारात्मकता से जोड़कर दिखाया जाता है, जिससे एक विशेष समुदाय की छवि को प्रभावित किया जाता है। यह प्रवृत्ति नई नहीं है, बल्कि कथित रूप से श्वेत-श्याम फिल्मों के दौर से चली आ रही है और समय के साथ और अधिक परिष्कृत रूप में सामने आ रही है।
हालांकि, फिल्म उद्योग के एक बड़े वर्ग का मानना है कि सिनेमा रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम है और इसमें विभिन्न दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। उनका तर्क है कि किसी भी कला को पूरी तरह नियंत्रित करना संभव नहीं है और दर्शकों को यह अधिकार है कि वे स्वयं तय करें कि क्या स्वीकार करना है और क्या नहीं।
बॉलीवुड में चल रही यह बहस केवल फिल्मों और वेब सीरीज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक मूल्यों और वैचारिक दिशा से जुड़ा एक व्यापक विमर्श बन चुकी है। एक ओर जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मांग भी उतनी ही मजबूती से उठ रही है। ऐसे में आवश्यक है कि संतुलन स्थापित किया जाए, ताकि सिनेमा समाज का दर्पण भी बना रहे और उसकी गरिमा एवं मूल्यों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।
Bollywood #CulturalNarrative #FilmIndustry #EntertainmentNews #Debate #IndianCinema #MediaDiscussion #Controversy



