समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बचत की अपील के बाद बड़े अधिकारियों ने भी उनकी अपील पर गौर करना शुरू किया है। इसी कड़ी में पीएम की प्रेरणा से वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बरेमा के प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने शनिवार को नो व्हीकल डे मनाते हुए साइकिल से विद्यालय आए और लोगों को प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि स्कूल के अन्य शिक्षक भी बचत की आदत डालें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें ताकि चुनौतियों को आसानी से पार किया जा सके।शिक्षिका डॉ. दीप्ति जैसवाल ने कहा कि बचत केवल आर्थिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने साइकिल चलाने के फायदे बताते हुए कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे प्रदूषण में भी कमी आती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे साइकिल का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इस नेक पहल की शिक्षक नागराज पाल,कुमारी रीना और रानी ने भी सराहना करते हुए अपने दिन चर्या में ईंधन का प्रयोग कर करने की बात कही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



