समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के खिरिमोड थाने में थानाध्यक्ष ने आगामी होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाया।
जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता खिरिमोड थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया। वही बैठक में इलाके के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी से इलाके के बारे में जानकारियां लिया। वही उन्होंने इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर मौजूद लोगों से विचार विमर्श किया। साथ ही उन्होंने बताया कि होली तथा रमजान दोनो महान पर्व है। इस दौरान लोगो के बीच खुशी का माहौल होता है।
ऐसे में क्षेत्र के सभी इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सतर्कता जरूरी है। जिम्मेदार नागरिकों का भी फर्ज है कि शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन को मदद करे। कही भी अप्रिय घटना की संभावना महसूस हो तो शीघ्र ही पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उससे निपटा जा सके। होली के दौरान अश्लीलता का प्रदर्शन न करे। डीजे पर अश्लील गाने न बजाए और तेज आवाज में भी डीजे न बजाए। साथ ही विवादित स्थानों पर होलिका दहन न करे। कही अगलगी की घटना होती है तो अविलम्ब पुलिस तथा दमकल कर्मियों को सूचित करें। इच्छा के विरुद्ध किसी को रंग गुलाल न लगाएं। सामाजिक तथा आपसी प्रेम व भाईचारा बनाये रखे।
मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पत्रकार वेद प्रकाश, राजकुमार कुशवाहा, मो. सलाउद्दीन, बुन्देल यादव, मो. शहाबुद्दीन व रामकिशुन प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



