दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 जून 2024 नबीनगर नगर पंचायत के बसन बीघा मोड़ के समीप राधेश्याम उत्सव गार्डन सह जायका रेस्टोरेंट के एक कमरे मे अवैध रूप से एक लड़का और एक लड़की को पकड़े जाने पर उत्सव गार्डन के मालिक मंगल बाजार निवासी संतोष कुमार गर्ग के पुत्र सत्यम कुमार गर्ग,होटल के मैनेजर और पकड़े गए लड़का के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पकड़े गए लोगो की पहचान एक गांव के लड़की और नगर पंचायत क्षेत्र के दास मोहल्ला निवासी गुप्ता कुमार सोनी के पुत्र विशाल कुमार सोनी के रुप में किया गया है। मामले में 25 जून की अग्नि अंकेक्षण के लिए पहुंचे जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जांच के क्रम मे उत्सव गार्डन के कमरा न0 106 मे एक लड़का के साथ एक लड़की को बंद पाया गया। अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा इसकी लिखित सूचना प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी नबीनगर देवानंद कुमार सिंह को दिया गया जिसके आधार पर प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी द्वारा थाने मे उत्सव गार्डन के मालिक,मैनेजर और पकड़े गए लड़का पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है ।वही पूछ ताछ के क्रम मे लड़का द्वारा बताया गया कि उसने कमरा के लिए दो हजार रुपए दिए थे जबकि जांच के दौरान बुकिंग राजिस्टर पर कमरा बुकिंग का कोई उल्लेख नहीं था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



