नोएडा। बीपीसीएल के डिस्ट्रीब्यूटर पवन भारत गैस, नोएडा सेक्टर-73 पर उपभोक्ता ने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत चौथी बार दर्ज कराई, लेकिन BPCL टीम बिना समाधान दिए मामले को बंद कर देती है।

उपभोक्ता के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से दूसरा सिलेंडर देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जबकि पहले सिलेंडर की रीफ़िलिंग में ही एक सप्ताह तक का समय लग रहा है, जिससे घरेलू गैस प्रबंधन में भारी दिक्कतें आ रही हैं।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में @BPCLimited, @PetroleumMin, @UPGovt और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी उठाई है और संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
उपभोक्ता का कहना है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही, तो रोजमर्रा का घर चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



