google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्रेकिंग न्यूज: मालगाड़ी की चपेट में आने से चार आवारा गोवंशीय पशुओं की हुई दर्दनाक मौत मौके पर पहुंचे डीएम

दैनिक समाज जागरण विजेंद्र सिंह गुन्नौर



थाना कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के अंतर्गत बबराला रेलवे स्टेशन के नजदीक गांव पवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की देर रात्रि मालगाड़ी की चपेट में आने से चार गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुन्नौर उप जिला अधिकारी रामकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह, एवं गुन्नौर कोतवाल वीरेंद्र पाल सिंह पूनिया भी मौके पर पहुंच गए, एसडीएम ने जेसीबी से मृत गाय के अवशेष मिट्टी में दफन करा दिए गए। मालगाड़ी से टकराकर आवारा गोवंशीय पशुओं की मौत होने की सूचना पर जनपद संभल के जिला अधिकारी मनीष बंसल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिला अधिकारी ने आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए उप जिला अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गुन्नौर तहसील क्षेत्र में भारी तादाद में आवारा गोवंश पशु घूमने की बात कही इस मौके पर सीबीओ मुन्नालाल गुन्नौर खंड विकास अधिकारी बलवंत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद रहे।


तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव पवारी रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 56/ सी 2इ के पास सोमवार की देर रात्रि में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन से चार गोवंश है पशुओं की मौत हुई है मृत पशुओं के अवशेष जेसीबी से मिट्टी में दबा दिए गए हैं आगे घटना की जांच की जा रही है।

( रामकेश सिंह धामा उप जिलाधिकारी गुन्नौर)


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)