समाज जागरण संवाददाता विरेन्द्र यादव
समाज जागरण खबर का हुआ बड़ा असर, समाज जागरण समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित स्कूल में अनिमियता की खबर का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। जहाँ एक तरफ ग्रामीणों में खुशी का लहर है वही दूसरी तरफ अधिकारियों नें भी मामले की गभीरता को समझते हुए जाँच स्थल पर पहुँचे है। अधिकारी नें कहा है कि सभी स्कूलों की जांच होगा। इस बाबत ग्रामीणों नें समाज जागरण में फोन करके बधाई दिया है।
बताते चले कि समाज जागरण में स्कूल की खबर को प्रमुखता देते हुए मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया। जिसका शीर्षक था “हाजिरी तो बनती है लेकिन भोजन नही मिलती है साहब” जो कि औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड स्थित नरची गाँव मध्य विधालय से संबंधित है। जहाँ पर छात्रों की उपस्थिति की हाजिरी तो लगा दी जाती है लेकिन छातो को भोजन से वंचित रखा जाता है।




Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



