“आरक्षण नहीं, बराबरी चाहिए!” – Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा बयान, मचा सियासी बवाल

अयोध्या: Brij Bhushan Sharan Singh ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “हमें आरक्षण नहीं, बराबरी के अवसर चाहिए।”

अयोध्या में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने Mandal Commission का जिक्र करते हुए कहा कि इस आयोग से कुछ लोगों को ही लाभ मिला, जबकि वास्तविक जरूरतमंदों तक इसका फायदा नहीं पहुंच पाया।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि “जो लोग पहले सामान्य वर्ग में थे, वे बाद में पिछड़े वर्ग में आ गए और उन्हें इसका लाभ मिल गया, जबकि असली हकदार पीछे रह गए।”

Brij Bhushan Sharan Singh के इस बयान से एक बार फिर आरक्षण व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। उनके बयान पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

राजनीतिक विश्लेषण:
विशेषज्ञों का मानना है कि आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर इस तरह के बयान अक्सर सामाजिक और राजनीतिक विमर्श को प्रभावित करते हैं। आने वाले समय में यह मुद्दा फिर से चर्चा के केंद्र में रह सकता है। इसके बाद से इस विषय को लेकर सोशल मीडिया (X) पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

अखिलेश तिवारी ने Akhilesh Tiwari @writerakhilesh इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है “बहुत खूब बृजभूषण शरण सिंह जानते हैं कि कब क्या बोलना चाहिए। कितना बोलना चाहिए। किस लय में बोलना चाहिए, उन्हें इस बात की अच्छी समझ है। हमें गर्व है कि बृजभूषण शरण सिंह हमारे समाज का नेतृत्व करते हैं।”

Boss @iadityaR9 ने कहा है “कड़वा है लेकिन सच है ओबीसी की मलाई वे जातियां खा रही है जो अगड़े से पिछड़ा बन गई सबसे ज्यादा तो मंडल के स्वजातीय ही है”

Suresh Kumar @suresh19816 “अब मनुवादी माफिया एससी, एसटी, ओबीसी को बताएगा उनका अपना कौन है। मुगलों से गठबंधन करके गरीबों की जमीन का सदियों से आरक्षण लेने वालों को एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण से जलन होगी ही क्योंकि अब एससी, एसटी, ओबीसी इसकी गुलामी नहीं करता और इनके कुकर्मो का विरोध करता है”

Mradul Tiwari @MradulTiwari19 “कड़वा है मगर सच है यूपीएससी रिजल्ट देख लो ST कास्ट में सारे मीणा भरे पड़े है भील गोंड सहरिया भरिया इन जनजातियो से एक भी सिलेक्शन नहीं होता क्यों

BrijBhushanSharanSingh #ReservationDebate #MandalCommission #AyodhyaNews #BreakingNews #IndianPolitics #ReservationControversy #HindiNews #ViralNews

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)