समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज छात्राओं के बौद्धिक विकास और सामाजिक जागरूकता हेतु ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषय पर एक भव्य निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कलम के माध्यम से महिला आरक्षण, उनके अधिकारों और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने लेख में इस बात पर जोर दिया कि कानूनी सशक्तिकरण ही समाज में महिलाओं की स्थिति को और सुदृढ़ बना सकता है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक डॉ राघवेन्द्र नारायण सिंह जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को देश के महत्वपूर्ण कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षित और जागरूक होंगी, तभी समाज का वास्तविक कल्याण संभव है।
प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और शिक्षकगण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



