समाज जागरण/ अकबर अली
बभनी/ सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर चल रहे एफ एल एन प्रशिक्षण का अवलोकन किया। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर चल रहे बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का अवलोकन किया। कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बभनी अब इण्टर तक संचालित होना है, इसको लेकर वार्डेन को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके साथ ही नवनिर्मित इण्टर कालेज के भवन का निरिक्षण किया और इस दौरान उन्होंने भोजनालय, डायनिंग हाल हॉस्टल, कक्षा कक्ष, शौचालय, विकलांग शौचालय, लैब, वाटर हार्वेस्टिंग आदि का निरिक्षण किए। निरिक्षण के बाद विद्यालय में तैनात वार्डेन रंजना यादव को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरिक्षण के बाद बभनी ब्लाक संसाधन केंद्र में चल रही पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का निरिक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को नियमित बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोरदेने को कहा साथ ही विद्यालय में नामांकन, बगैर आधार वाले बच्चों का भी नामांकन, गृह कार्य, समय-सारिणी, स्वच्छता और विद्यालय में बनने वाले एमडीएम का नियमानुसार पालन का निर्देश भी दिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



