समाज जागरण/ अकबर अली
बभनी/ सोनभद्र। असम का एक बोलबम ग्रुप अपनी अनोखी तीर्थ यात्रा पर बभनी पहुंचा है। यह जत्था एक पिकअप वाहन को सुंदर झांकी का रूप देकर निकला है, जो कुल 7000 किलोमीटर की यात्रा कर बैजनाथ धाम सहित कई अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन करेगा। यह जत्था असम के गोलाघाट जिले के डेर गांव साहू पट्टी से 30 जुलाई को रवाना हुआ था। अपनी यात्रा के दौरान, यह पहले सुल्तानगंज से बैजनाथ धाम पहुंचा, जहां दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद, ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में दर्शन करते हुए, यह ग्रुप ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए बभनी पहुंचा। शुक्रवार को बभनी पहुंचने पर, उन्होंने श्री हरिशंकर मंदिर असनहर में भोजन और विश्राम किया। बभनी से यह ग्रुप अब श्री खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। यात्रा के दौरान, उन्होंने अपने पिकअप वाहन पर भगवान भोलेनाथ की एक सुंदर झांकी बनाई है, जो श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस तीर्थ यात्रा में कुल पंद्रह लोग शामिल हैं, जिनमें राजन साहू, अजित साहू, अन्सू साहू, प्रियांशु साहू, गौतम नाथ, अजय घोष, विपूल ग्वाला, पूलिन बड़ा, पलाशनाथ, राजीव भंडारी, नगामेष, संदीप दास और विटूपन पाठक प्रमुख हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



