google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बसपा राजनीतिक चुनौतियां पेश करते हुए विपक्षियों के दांत कर सकती है खट्टे – कृष्ण कुमार गिरी “टाम बाबा”

ओबरा बौद्ध बिहार में 24 अक्टूबर को होगी अति आवश्यक बैठक, उपस्थिति अनिवार्य

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा ओबरा 402 की एक अति आवश्यक बैठक 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार को समय तकरीबन 11:00 बजे से बौद्ध बिहार ओबरा में की जाएगी। इस बैठक में ओबरा विधानसभा कमेटी, सेक्टर कमेटी, जोनल प्रभारी के समेत वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए विधानसभा ओबरा 402 अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ “टाम बाबा” ने बताया कि बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और रणनीति तय करने के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने अपील की है कि बहुजन समाज पार्टी के सक्रियू कार्यकर्ता, समर्थक साथी तथा सेक्टर बूथ कमेटी के कार्यकर्ता समयानुसार उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं और अपने विचार रखें। इस बैठक को पार्टी की आगामी योजनाओं और राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बसपा के ताबड़तोड़ बैठको, कार्यक्रमों तथा शक्ति प्रदर्शनो ने साफ कर दिया है कि पार्टी सोनभद्र जनपद में फिर से अपनी जड़ें मजबूत कर रही है और आने वाले समय में एक बड़ी राजनीतिक चुनौतियां पेश करते हुए विपक्षियों के दांत खट्टे कर सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)