google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाइयों द्वारा शहीद स्मारक स्थल पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, दी श्रद्धांजलि*

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/सोनभद्र। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डाला मंडल के नगर पंचायत डाला बाज़ार क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया गया कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। 1

947 में आज के दिन भारत के विभाजन के दौरान हुई लोगों की पीड़ा और असहनीय कष्टों को याद किया जाता है। इस दिन राष्ट्र उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने 1947 में विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी और अकल्पनीय वेदना को सहन किया। मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने बताया कि देश के बंटवारे के कारण अपनी जान गंवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप 2021 में भारत सरकार ने 14 अगस्त को उनके बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था तब से यह दिवस निरंतर मनाया जाता है और इस दिन देश के शहीदों को याद किया जाता है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, संतोष कुमार बबलू, संतोष त्रिपाठी, सुधीर सिंह, सभासद अवनीश पांडे, राजेश पटेल, बलबीर, संतोष कुशवाहा, सुनील राय, रमाशंकर पासवान, रोहित पाठक, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)