दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 8 सितम्बर 2024 अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बौद्धिक विचार मंच नबीनगर के तत्वाधान में बुद्धा लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन मंच के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, सचिव डॉo शारदा शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। यह लाइब्रेरी नबीनगर नगर पंचायत के लिए नई है और बौद्धिक विचार मंच का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सुंदर प्रयास है। बच्चों को अपने अपने क्षेत्र में नौकरी के लिए तैयारी करने में बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म बना है।फिलहाल बुद्धा लाइब्रेरी में एक सिफ्ट में 33 (तेतीस) बच्चों के तैयारी के लिए सीट उपल्ब्ध है। बुद्धा लाइब्रेरी में न्यूज पेपर(हिंदी,इंग्लिश), करेंट बुक,रोजगार समाचार पत्र, कैरियर गाइड कांसिलिंग,मोटिवेशन क्लास, आर ओ वाटर,वाई फाई, सीसी टीवी कैमरे,प्रत्येक बच्चों को अलग अलग बैठ कर तैयारी करने का सुविधा साथ मे लड़कियों के लिए अलग बैठने का सुविधा के साथ साथ बीच बीच में कुशल शिक्षक द्वारा बच्चों को गाइड लाइन करने का सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। मौके पर बौद्धिक विचार मंच के संरक्षक प्रोo जय नारायण सिंह, उपाध्यक्ष प्रोo चंद्रदीप सिंह, सह सचिव राम जन्म सिंह, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु चौबे, डॉo मुबारक हुसैन, गोवर्धन गिरधारी, मोo रफीक, अनिमेष तिवारी, दिनेश प्रसाद सिंह, गुलाम मोहम्मद,शंकर प्रसाद,बलराम सिंह, परिमल कुमार,चंद्रशेखर कुमार गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



