संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
राँची 28 फरवरी 2023
अपनी ही सरकार के खिलाफ झामुमो विधायक हेमंत सोरेन का विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. हेमन्त सरकार के विरोध में आज उन्होनें बहंगी लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. साफ कहा कि हेमंत सोरेन उनकी नहीं सुनते. जनता को यह सरकार भरमा रही है. जल, जंगल जमीन के नाम पर सत्ता में आयी हेमंत सरकार में इसी का दोहन हो रहा है. स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनाई गई. युवाओं को झांसे में रखा जा रहा है. पैसा कानून का उल्लंघन हो रहा है. 1932 आधारित स्थानीय नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमने का काम किया है. कहीं कोई काम नहीं हो रहा है. यह पूछे जाने पर की आप तो अकेले हैं, जवाब में कहा कि हम तो एकला चले हैं, हमारा कारवां बढ़ता जाएगा
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



