google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेल को खेल की भावना से खेलकर खिलाड़ी स्वस्थ और जीवन में ऊंचाइयां हासिल कर सकता है

*वित्तीय वर्ष 2024–25 में चयनित युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री प्रदान किया गया।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी खिलाड़ी खेल को खेल भावना के साथ खेलकर प्रतिस्पर्धी बन स्वस्थ और जीवन मे ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।
उक्त बातें शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस अवसर पर युवा कल्याण एवम प्रादेशिक विकास दल ,वाराणसी द्वारा हरहुआ विकास खण्ड सभागार में आयोजित वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित युवक/महिला मंगल दल को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। साथ ही साथ पीएम के खेलों इंडिया,फीट इंडिया के साथ युवाओ को आगे बढ़ने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि युवाओं में खेल के प्रति भावना को बढ़ावा के साथ खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाना उनके लिए हितकर होगा।
वर्ष 2024–25 में जनपद के समस्त विकास खण्डों से चयनित 47 युवक मंगल दल एवं 69 महिला मंगल दल को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया।
जिसमें प्रत्येक बैग में 05 वॉलीबॉल 05 फुटबॉल 01 वालीबाल नेट 01 एयर पंप 01 फिटनेस ट्यूब तथा प्रत्येक महिला मंगल दल को 05 वॉलीबॉल 05 फुटबॉल 01 वालीबाल नेट 01 एयर पंप, 03 स्किपिंग रोप प्रदान किया गया।
खेल सामग्री वितरण समारोह में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’ संयुक्त बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ‘बीरू’ व ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, श्रीमती रागिनी सिंह, श्रीमती रीना यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी,लेखाकार वीरेंद्र प्रताप सिंह, राम सिंह वर्मा ,हरिशंकर, जितेंद्र कुमार यादव, अनुपम यादव अविनाश, आनंद मोहन गौतम सहित पीआरडी जवान शामिल रहे।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी नीतीश कुमार राय ने उपस्थित अतिथियों व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)