google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ”नन्दी” का पंचमुखी महादेव मंदिर पर मनाया गया, पुर्नजन्म प्राप्त महोत्सव*

ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के जनप्रिय कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का पुर्नप्रप्ति जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन वैश्य समाज उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी जी का आग्रह पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र बीएन गुप्ता द्वारा श्रावण मास 12 जुलाई 2025 दिन शनिवार समय सुबह 10:00 बजे पंचमुखी महादेव मंदिर, सहिजन खुर्द, चुर्क सोनभद्र पर रूद्राभिषेक व भंडारा कराकर वैश्य समाज यूनिट सोनभद्र द्वारा मनाया जायेगा। 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर दिन के करीब 11:00 बजे रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था जब मंत्री जी अपने आवास के निकट मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर से दर्शन पूजा कर घर लौट रहे थे।

दिल्ली के चिकित्सको की कड़ी मशक्कत के बाद उनकी जान बच सकी थी। 7 माह 7 दिन तक अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती रहने के बाद जीवन संघर्ष कर अपने घर लौटे थे। नन्दी जी ने पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद 2012 से 12 जुलाई को अपना पुर्नजन्म प्राप्त दिवस मनाना शुरू किए धीरे-धीरे महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाने लगा तथा उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में वैश्य समाज व्यापारी गण के अतिरिक्त सर्व समाज के लोग परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाने लगे। उक्त अवसर पर बी०एन० गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री भाजपा ओ०बी०सी० मोर्चा काशी क्षेत्र के अलावा, कमलेश मोहन चेयरमैन दुद्धी, रामसरन गुप्ता, जिलाध्यक्ष वैश्य समाज, मोहन गुप्ता, जिला महामंत्री, वैश्य समाज, ओमप्रकाश गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी, सुखनन्दन चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष, रामसुन्दर निषाद जिला महामंत्री भाजपा, बृजेश पाण्डेय, राजू बाबा समाज सेवी, खेमचन्द गुप्ता, जिला संरक्षक वैश्य समाज, बैजनाथ मद्धेशिया, जिलाध्यक्ष, हलावाई वैश्य समाज, वृजकिशोर गुप्ता, जिला मंत्री, डब्लू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष, लल्लन गुप्ता, श्रवण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष, हीरावती देवी, आलोक सिंह, उमेश पटेल, रामाशकंर द्विवेदी, रामाशंकर केशरी, वीरबहादुर, दिलीप गुप्ता, रामवृक्ष चौधरी, आदि सैकड़ो वैश्य / व्यापारी गण एवं संभ्रांत नागरिक गण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)