यमुना मैया की सेहत की कैमरों से निगहबानी

आगरा। नगर निगम यमुना मैया की सेहत पर कैमरों से नजर रख रहा है। यमुना मंे गंदगी व प्रदूषण को रोकने के लिए जहां नगर निगम ने यमुना मित्र तैनात किये हैं वहीं पीटीजेड कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगाये हैंं। यमुना लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट और एनजीटी में कई याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। इन पर सुनवाई भी चल रही है। कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सिंचाई विभाग को यमुना की सफाई के आदेश जारी किये थे। वहीं नगर निगम को कैमरे लगाकर की मॉनिटरिंग करने के आदेश दिये हैं। कहा गया है कि जानवरों के नदी में घुसने, नदी में कपड़ों की धुलाई पर रोक लगाने और यमुना में सीधे गिर रहे नालों की टेपिंग कराकर सख्ती से आदेशों का पालन किया जाए। आदेशों के अनुपालन में नगर निगम ने काम भी प्रारंभ कर दिया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के मुताबिक यमुना नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये गये हैं। उन्होंने बताया कि अंबेडकर ब्रिज, यमुना किनारा सर्किल आरती स्थल के पास और झलकारीबाई प्रतिमा के पास एक एक कैमरा लगाया गया है। ये कैमरे वाटरवर्क्स रामबाग पुल से लेकर रेलवे ओवरब्रिज हाथीघाट तक का एरिया कवर करतेे हैं। सभी कैमरे पांच सौ मीटर रेडियस का दायरा कवर करते हैं।

मेहताब बाग पर भी लगेगा एक कैमरा

श्मशानघाट की तरफ एरिया कवर करने के लिए एक केैमरा मेहताब बाग के पास भी लगाया जा रहा है। कैमरों को स्मार्टसिटी वैल एवं सिनर्जी टेलीेमेटिक स्टॅाल कर रही हेै। सभी कैमरे आईसीसीसी से जुडे हुए हैं। इससे लगातार यमुनानदी पर नजर रखी जाती है।

एसोलह यमुना मित्र रख रह चौबीस घंटे नजर*

यमुना नदी में भैंस आदि जैसे जानवरों को रोकने के लिए नगर निगम ने सोलह यमुना मित्रों की नियुक्ति की है। ये यमुना मित्र सुबह से लेकर शाम तक अपने काम को अंजाम देते हैं। अगर किसी प्रकार से कोई जानवर यमुना में घुस भी जाता है तो उसके स्वामी पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *