google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोमवार से औरंगाबाद कचहरी 10 से 5 बजे तक चलेगी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 जून 2024 सोमवार यानी 1जुलाई से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायालय की अवधि सुबह के बजाय अब दिन मे चलेगी क्योंकि सुबह की अवधि समाप्त हो गई है।पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही द्वारा बताया गया कि सोमवार से कोर्ट का संचालन डे के रूप मे हो जायेगा और न्यायालय का कार्य सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा जिसमें दोपहर 1:30 से 2 बजे तक आधे घंटे का लंच टाइम होगा। पैनल अधिवक्ता ने कहा कि सोमवार से सभी थानो में में नये अपराधिक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।वहीं न्यायालय में भी नये अपराधिक कानून के तहत परिवाद दायर की जायेगी। इसमें खास बात यह होगी कि अपराध में पुरानी धाराओं का उल्लेख नहीं किया जाएगा।वहीं आरोप गठन और गवाही मे विलंब नहीं होगा जिससे वाद निष्पादन तेजी से हो सकेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)