google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बैहाटोला में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

कोतमा। कोतमा विकासखंड अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 4 के ग्राम पंचायत भवन बैहाटोला में प्रस्फुटन समिति का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जीएस हितकारिणी समिति कोतमा द्वारा नवांकुर संस्था के सहयोग से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजसेवी संगठनों एवं समितियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना और उन्हें आधुनिक तरीकों से समाज सेवा के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र में बैहाटोला की सरपंच कंचन सिंह एवं विकासखंड समन्वयक सारिमान साकेत की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर बैहाटोला, चंगेरी, कटकोना, पैरीचूआ और पथरौढ़ी ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समिति संचालन, सामाजिक कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और संगठित होकर कार्य करने के महत्व पर भी चर्चा की गई।


समापन सत्र में बीएमओ कोतमा डॉ. के.एल. दीवान एवं सरपंच कंचन सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. दीवान ने मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के माध्यम से गांव-गांव में किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करते हैं और कार्यकर्ताओं की क्षमता में वृद्धि करते हैं। उन्होंने जीएस हितकारिणी समिति के प्रयासों की भी प्रशंसा की।


कार्यक्रम में सारिमान साकेत, ओंकार सिंह, महेंद्र यादव, प्रतिभा साहू, अजय सोनी सहित अन्य समाजसेवी, एमएसडब्ल्यू के छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)