दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा से मांझार जाने वाले रास्ते में एक कार से 141 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि यह कार्रवाई जय हिंद सरप्राइज चेकिंग के दौरान की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा ।

वहीं कार की तलाशी के दौरान 141 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कार और शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तस्कर की तलाश की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



