दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी प्रखंड संवाददाता हंटरगंज
चतरा (झारखंड) 12 जुन 2023 हंटरगंज प्रखंड के सभी पंचायतो मे कार्डधारी राशन मे हो रहे कटौती को झेलने के लिए विवस है, क्योंकि उनको डीलरों द्वारा लगातार धमकाया जाता है की अगर राशन कम नही लेने की स्थिति मे राशन कार्ड ही कैंसिल करवा दिया जायेगा। अगर देखा जाये तो डीलर लोग राशन वितरण से ज्यादा विरोध करने वाले व्यक्ति के राशन कार्ड कटवाने पे ध्यान देते है। कुछ डीलरों से बात किया गया तो उनका कहना है की राशन की कटौती सम्बन्धित विभाग से ही की जाती है और हर जगह देना पड़ता है।
जन वितरण प्रणाली मे धांधली का आलम ये है की जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालक को किसी का भय नही है और सभी भय मुक्त हो कर काली कमाई करने मे लगे है। बड़ी बात तो ये है की आये दिन राशन कटौती के मामले प्रकाश मे आते है पर सम्बन्धित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी इस ओर ध्यान ही नही देते है क्योकि ऐसे मामलो से दूर रहने मे पदाधिकारिओ का मोटा फायदा है।
अगर देखा जाये तो इन सब के बींच मे आम जनता ही पीस रहे है जो सम्बन्धित विभाग के लिए विचार करने योग्य मुद्दा है पर हर बार की भांति इस ओर ध्यान नही जायेगा क्योंकि फिर काली कमाई कैसे आएगा। विचार करने योग्य बात तो ये है की जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालको के अंदर इतनी ताकत कैसे और कहा से मिलती है की वे खुलेआम आम जनता को राशन कार्ड को कटवाने की धमकी दे देते है। मजबूर आम जनता के आक्रोश पर भय भारी पड़ रहा है जिसके कारण वे अपनी तकलीफ को किसी को बता भी नही पा रहे है।
कुछ जगहों पे ये सुनने को मिल रहा है की राशन कार्ड मे नाम जोड़ने और आधार सीडिंग के नाम पर आम जनता से हज़ारो रुपये लेने का काम भी धड़ल्ले से जारी है जिस पर सम्बन्धित विभाग को लगाम लगाने की जरूरत है साथ ही ऐसे मामलो मे संलिप्त दुकान संचालको पर कानूनी करवाई करने की जरूरत है ताकि आम जनता भय मुक्त हो कर जन वितरण प्रणाली का लाभ ले सके। उच्च अधिकारियों को ऐसे मामले को संज्ञान में लेकर गहन जांच कर उचित कार्रवाई करने की जरूरत है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








