समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत बीरापट्टी में विद्युत विभाग द्वारा एक बार भी बिल न जमा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
अभियान में एसी का उपयोग करने वाले परिसरों की जांच किया गया। जिसमें तीन उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर विद्युत चोरी करते पाए गए। दीपक सिंह चोरी 14 किलोवाट , राज दुर्गा प्रसाद सिंह विद्युत चोरी 6 किलो वाट, हेमंत पांडेय विद्युत चोरी 3 किलो वाट साथ ही 7 लोगो के जले मीटर बदले गए और 1.5 लाख की राजस्व वसूली किया गया। टीम में उपखण्ड अधिकारी अभिजीत कुमार साह ,अवर अभियंता लालब्रत प्रजापति टीजी टू जयप्रकाश उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



