समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के पटेल हॉल्ट के पास शहवाजपुर गांव में बीते रात सोमवार को बन्द घर का ताला काटकर नगद रुपये सहित जेवरात चुराकर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार आये दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में चोरी की घटना आम हो गई है। क्षेत्र में हो रहे विकास को देखते हुए लोग सुदूर इलाकों से आकर बिहटा के आस पास अपना आसियाना बसा रहे हैँ। लेकिन चोरो को भी इन घरों में आराम से चोरी करने का मौका तब मिल जाता है जब ये घर मालिक अपने घर में ताला जड़ अपने पैतृक गांव घर या किसी रिश्तेदार के यहाँ चले जाते हैँ। चोर दिन में पहले इन बंद घरों का हुलिया लेते हैँ फिर रात को चोरी की घटना को अंजाम देते हैँ। ताज़ा मामला बिहटा थाना क्षेत्र स्थित पटेल हाल्ट सहवाजपुर गांव का है जहाँ एक बंद घर में अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड़ कर गोदरेज से करीब 25 हजार का गहना और 3 हजार रुपया नगद उड़ा लिया। घटना के बाद से गरीब परिवार सकते में है। इस संबंध में घर मालिक सरोज सिंह ने बताया की वो दशहरा को लेकर अपने पटेल हाल्ट सहवाजपुर स्थित नये मकान में ताला बंद कर अपने पालीगंज पैतृक गांव पुरानी सराय गए हुए थे। दशमी के दिन सब सही था। वही दूसरे सुबह आस पास के लोगो ने फोन पर बताया की आपके घर का ताला टुटा हुआ है। जब घर की तलाशी लिया तो पाया कि घर मे रखे सभी सामान बिखरा हुआ है। तलाशी लिया तो पाया कि 25 हजार की जेवरात सहित 3 हजार नगद रुपये गायब है। जिसे देख हमलोगो ने डायल 112 को सूचित किया। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



