google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*सीबीएसई 12वीं में राष्ट्रीय टॉपर बनी आदित्यपुर निवासी शांभवी तिवारी को “ब्राह्मण गौरव सम्मान “से किया गया  सम्मानित*



अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 12 मई 2026: श्री परशुराम शक्ति सेना के द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय टॉपर बनी आदित्यपुर निवासी शांभवी तिवारी को उनके आवास पर “ब्राह्मण गौरव सम्मान “प्रदान कर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने शांभवी को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और इस उपलब्धि को संपूर्ण ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय बताया। इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय,राहुल झा, संजय तिवारी, दिनेश पाठक, वीरेंद्र तिवारी,अभिषेक मिश्रा अभय मिश्रा, सौरभ पाठक एवं अन्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)